#sampadakexpress तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज शनिवार को पुलिस कालीघाट स्थित उनके आवास पहुंची. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी पुलिस स्टेशन की एक टीम अभिषेक के घर गई. इसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं. पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी थाने में दर्ज कथित जमीन कब्जा और उगाही से जुड़े मामले की जांच के लिए पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची. इस मामले में अभिषेक बनर्जी के सचिव सुमित राय को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस उन्हें तलाशने के लिए अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी. सूत्रों के अनुसार सुमित राय के मोबाइल फोन की लोकेशन संबंधित इलाके में पाई गई है. हालांकि अभिषेक बनर्जी ने पुलिस को बताया कि सुमित राय घर पर मौजूद नहीं हैं. #Kolkata #police #TMC #abhishekBanarjee #Securityheightened #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




