#sampadakexpress DRDO ने देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाली कई अहम तकनीकों का सफल प्रदर्शन किया है. 10 और 11 जून 2026 को लगातार तीन सफल फ्लाइट टेस्ट किए गए, जिनमें लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से सुरक्षा और मध्यम दूरी की एंटी-शिप क्षमता का प्रदर्शन शामिल रहा. DRDO ने बताया कि भारत की मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया. परीक्षण के दौरान इंटरसेप्टर मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट किया. ये सिस्टम नई तकनीकों के साथ विकसित किया गया है ताकि भविष्य के उभरते मिसाइल खतरों का मुकाबला किया जा सके. इन सफल परीक्षणों के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जिनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) स्तर के खतरों को रोकने की क्षमता मौजूद है.#DRDO #defenseboost #successfultrials #ballistic #navalmissile #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




