#sampadakexpress पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी के विधायक और सांसद बगावत पर उतारू हैं. बागी विधायकों ने विधानसभा में अलग गुट बना लिया है, तो बाकी सांसद भी अलग गुट बनाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगा कि उन्होंने 2 जून को कोलकाता के रानी रासमनी रोड पर एक मीटिंग से बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बारे में बिना नाम लिए विवादित बयान दिया है. उस घटना में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई. पहले एफआईआर सिलीगुड़ी में दर्ज की गयी थी और अब कोलकाता में एफआईआर दर्ज की गयी है.#MamataBanerjee #FIR #PartyRebellion #WestBengal #HateSpeeches #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




