#sampadakexpress सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी है. रिटर्निंग ऑफिसर ने राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया था. कांग्रेस नेता ने इस फैसले को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी थी. उनकी अर्जी पर आज अदालत ने सुनवाई की. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते. आपकी अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फॉर्म 26 में नियमों के तहत आपराधिक मुकदमें की जानकारी देना अनिवार्य है. फॉर्म 26 के तहत उम्मीदवार को विभिन्न जानकारी हलफनामे के जरिए देनी जरूरी है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ उन्हीं मामलों का ख़ुलासा करना होता है जिनमें संग्यान लिया गया हो या फिर आरोप पत्र दायर किया गया हो.#Congress #meenakshinatarajan #rajyasabhanomination #supremecourt #verdict #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




