#sampadakexpress यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में हलचल तेज हो गई है. एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों ने बीजेपी पर सीट बंटवारे को अभी से तय करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है. इस सिलसिले में बीजेपी की सहयोगी 2 पार्टियों के मुखिया बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. इसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. बाद में निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में बुलाई गई एनडीए की बैठक में अलग से यूपी के सहयोगी दलों ने सीटों के जल्दी बंटवारे को लेकर बैठक करने का आग्रह किया. भारत मंडपम में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से विधानसभा सीटों के बंटवारे की मांग की.#UttarPradesh #UPElection #NDAAlliance #SanjayNishad #OPRajbhar #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




