#sampadakexpress पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अब एक नया नारा तेजी से गूंजने लगा है. ‘ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है.’ यह नारा पहले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सुनाई देता था, लेकिन अब PoJK में भी बड़ी रैलियों और प्रदर्शनों का हिस्सा बन गया है. हजारों प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सरदार अमन खान ने पाकिस्तान सेना और इस्लामाबाद सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जो लोग अस्पताल, रोजगार, रोटी और बुनियादी अधिकारों की मांग कर रहे हैं, उन्हें आतंकवादी बताया जा रहा है. सरदार अमन खान ने कहा, बलूचिस्तान के लोगों से पूछिए कि आतंकवादी कौन हैं, वे सेना की ओर इशारा करेंगे. खैबर पख्तूनख्वा के लोगों से पूछिए, वे भी यही कहेंगे. सिंध और पंजाब में भी ऐसी आवाजें उठ रही हैं और अब PoJK के लोग भी खुलकर कह रहे हैं कि असली डर और दहशत वर्दी वालों से आती है.#Pok #KashmirSecurityforces #JAACappeal #internationalcommunity #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate



