#sampadakexpress राम मंदिर में दान के पैसे को लेकर चल रहे आरोपों को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, हमें आरोप के संबंध में कुछ पता नहीं है. मेरे लिए सब कुछ राष्ट्र है. चाहे राम मंदिर का आंदोलन हो या कोई और आंदोलन हो…मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. जो कुछ भी हो, उसकी जांच अच्छे ढंग से होना चाहिए और दोषी पाये जाने पर उन्हें दंड मिलना चाहिए. जानकारी करना चाहिए. ऐसे लोगों को दंडित करना चाहिए’. कमल नयन दास ने कहा, ‘जिसकी साइकिल पर चलने की औकात नहीं थी, आज उनकी बड़ी-बड़ी बिल्डिंग है. मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, जिसका भी नाम आए सबको दंडित करना चाहिए. हमें विश्वास है मुख्यमंत्री ईमानदार हैं. इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे.’#RamMandir #DonationAllegations #MahantKamalNayanDas #JudicialInquiry #ayodhya #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




