#sampadakexpress उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है. जांच एजेंसीयों के मुताबिक आरोपियों ने दिल्ली एनसीआर में दहशत फैलाने की तैयारी की थी. बताया जा रहा है कि नोएडा में बीजेपी कार्यालय, अस्पताल, स्कूल और एकप्रतिष्ठान को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी. एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि हमले को अंजाम देने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते भारत में पहुचाई जानी थी. इसके बाद नोएडा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था. जांच एजेंसी के अनुसार 23 अप्रैल को नोएडा सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में तुषार चौहान और समीर खान को गिरफ्तार किया गया था. दोनों से पूछताछ के बाद 27 मई को सहारनपुर से महकाब शाहरुख , गगनदीप उर्फ गुरु और मुशर्रफ को एटीएस ने गिरफ्तार किया गया. जांच में दावा किया गया कि आरोपी पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे और हमले के लिए हथियार, विस्फोटक हासिल करने की कोशिश कर रहे थे.#Uttarpradesh #UPATS #PakistanLinked #Attack #noida #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




