दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों में 17 विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 8:50 बजे पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में स्थित Flourish Stay Hotel के रेस्टोरेंट में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित Micasa Inn Hotel तक फैल गई।दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर, वाटर बाउजर, क्विक रिस्पॉन्स वाहन और अन्य बचाव दल मौके पर भेजे गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।#SampadakExpress #DelhiFire #MalviyaNagar #BreakingNews #DelhiNews #FireAccident #HotelFire #IndiaNews #WorldNews #ForeignNationals #EmergencyResponse #FireDepartment #RescueOperation #LatestNews #TragicNews #NationalNews





