सुप्रीम कोर्ट को पांच नए न्यायाधीश मिल गए हैं। मंगलवार को पांच नए जजों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ये नियुक्तियां भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले Collegium द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर मंजूर की गई हैं।इन पांच नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट की कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जिसमें मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं। अब शीर्ष अदालत में केवल एक पद रिक्त रह गया है।सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए गए न्यायाधीशों में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा तथा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली शामिल हैं।इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना को भी सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में एक अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) कर दी थी। इसी के बाद इन नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हुआ।#SampadakExpress #SupremeCourt #SupremeCourtOfIndia #Judiciary #ChiefJusticeOfIndia #JusticeSheelNagu #JusticeArunPalli #JusticeSanjeevSachdeva #JusticeShreeChandrashekhar #VenkitaSubramaniMohana #LegalNews #CourtNews #IndiaNews #BreakingNews #JudicialAppointments #LawAndJustice #IndianJudiciary





