चार वर्षों के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश को आखिरकार स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। राज्य सरकार ने मौजूदा कार्यवाहक DGP राजीव कृष्ण को ही उत्तर प्रदेश का Permanent DGP नियुक्त कर दिया है।राज्य सरकार की ओर से रविवार को अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। इससे पहले शनिवार को उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई थी।UPSC की गाइडलाइन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, राजीव कृष्ण का कार्यकाल कम से कम दो वर्ष का होगा। वह 1 जून 2025 से कार्यवाहक DGP के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।स्थायी DGP की नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे थे। 26 मई को नई दिल्ली में UPSC की बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी शामिल हुए थे।बताया जा रहा है कि अंतिम चयन के लिए राजीव कृष्ण, रेणुका मिश्रा और पीयूष आनंद के नामों पर विचार किया गया था, जिसमें राजीव कृष्ण को स्थायी DGP नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।उत्तर प्रदेश पुलिस के नेतृत्व में यह बदलाव कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।#SampadakExpress #UPPolice #DGP #RajeevKrishna #UttarPradesh #UPNews #IPS #PoliceNews #BreakingNews #LawAndOrder #GovernmentNews #UPSC #IndiaNews #Administration #Leadership




