भारतीय सिनेमा में अपने छह दशक लंबे योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। सोमवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी को प्रदान किया।यह सम्मान धर्मेंद्र के भारतीय सिनेमा और संस्कृति पर पड़े गहरे प्रभाव को श्रद्धांजलि के रूप में दिया गया। समारोह के दौरान हेमा मालिनी गुलाबी साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं। वहीं यह पल परिवार के लिए भावुक भी रहा, क्योंकि बेटी अहाना देओल की आंखें नम हो गईं।#SampadakExpress #Dharmendra #HemaMalini #PadmaVibhushan #PadmaAwards #Bollywood #IndianCinema #DroupadiMurmu #AhanaDeol #EntertainmentNews #IndiaNews




