लद्दाख के लेह के पास पहाड़ी तंगत्से इलाके में भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीनों सेना अधिकारियों की जान बाल-बाल बच गई।यह हादसा 20 मई को हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सेना के पुराने चीता बेड़े का हिस्सा था। हेलिकॉप्टर में एक लेफ्टिनेंट कर्नल, एक मेजर और 3rd Infantry Division के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे।जानकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे, जबकि मेजर जनरल सचिन मेहता यात्री के रूप में मौजूद थे। हादसे में तीनों अधिकारियों को चोटें आई हैं, लेकिन सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।दुर्घटना के बाद मेजर जनरल सचिन मेहता की दोनों अधिकारियों के साथ ली गई एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में तीनों अधिकारी क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर के पास चट्टानों पर बैठे नजर आ रहे हैं।#SampadakExpress #IndianArmy #Ladakh #Leh #HelicopterCrash #ArmyOfficers #BreakingNews #IndianMilitary #CheetahHelicopter #ViralPhoto #MajorGeneral #DefenceNews #IndiaNews




