#sampadakexpress देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 के रद्द होने से जहां 22 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य अंधकार में लटक गया, वहीं इस राष्ट्रीय संकट के बीच आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने संवेदनशीलता की एक बड़ी मिसाल पेश की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के इतिहास में पहली बार परीक्षार्थियों के हक में बड़े फैसले का ऐलान किया है. पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि 20, 21 और 22 जून को होने वाली परीक्षा के लिए पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET छात्रों का सफर बिल्कुल मुफ्त होगा. छात्रों को बस अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा और बिना एक भी रुपया खर्च किए वे अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे. यह फैसला अरविंद केजरीवाल और छात्रों के बीच हुए हुए सीधे संवाद के बाद लिया गया है. उस संवाद में गरीब बच्चों ने बार-बार पेपर लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा देने से बढ़ने वाले आर्थिक बोझ और बस किराए तक के पैसे न होने का दर्द बयां किया था.#NEET2026 #ReExam #Freebus #Punjabgovernment #bigannouncement #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate



