#sampadakexpress पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई की रात को हुई थी. हत्या के पांच दिन बाद बंगाल पुलिस की एक खास टीम ने उत्तर प्रदेश से राज सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया. पुलिस का मानना था कि राज सिंह इस हत्या में शामिल है. मगर उसकी गिरफ्तारी गलत थी. कोर्ट ने उसे रिहा करने का आदेश दिया. सीबीआई ने याचिका डालकर राज के रिहाई की मांग की थी. सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा था कि बंगाल पुलिस ने गलत शख्स को अरेस्ट कर लिया है. कोर्ट ने सीबीआई की याचिका स्वीकार कर ली और राज सिंह को रिहा करने का आदेश दे दिया. दरअसल, बंगाल पुलिस ने उस दिन (11 मई) राज सिंह के साथ-साथ मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को भी गिरफ्तार किया था. हालांकि, कोर्ट ने बाद में इस मामले की जांच राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी. सीबीआई ने जब बारीकी से जांच की तो पता चला कि बंगाल पुलिस ने गलत इंसान को पकड़ लिया है. सीबीआई को पता चला कि जिस दिन चंद्रनाथ रथ की हत्या हुई थी, उस दिन राज सिंह वहां मौजूद नहीं था और उसके पास अपनी बेगुनाही के सबूत हैं. राज के परिवार वालों ने भी यही बात कही.#SuvenduAdhikariPA #Murdercase #courtfrees #RajSingh #wronglyarrested #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





