#sampadakexpress जम्मू कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba(LeT) का एक पाकिस्तानी आतंकी, जो भारत में घुसपैठ कर घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और स्लीपर नेटवर्क खड़ा करने आया था, उसने ऑपरेशन के बीच अपने निजी शौक को पूरा करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करा लिया. जानकारी के मुताबिक आतंकी ने श्रीनगर में हेयर ट्रांसप्लांट कराया और फर्जी आधार-पैन बनवाकर भारत से भागने की योजना बना रहा था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बताया कि आतंकी का नाम मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ उर्फ चीनी है. वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है और लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षित ऑपरेटिव बताया जा रहा है. उसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था. #Pakistanterrorist #usmanjatt #hairtransplant #srinagar #escapeplan #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




