#sampadakexpress देशभर में इन दिनों NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला सुर्खियों में बना हुआ है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) लगातार इस मामले में जांच कर रही है. महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.वहीं अब जांच की दिशा और भी व्यापक हो गई है. अब तक पेपर सॉल्वर, बिचौलियों और कथित मास्टरमाइंड तक सीमित रही जांच में CBI ने उन अभिभावकों को भी अपने रडार पर लिया है, जिन पर लीक पेपर खरीदने का आरोप है. एजेंसी को शक है कि कुछ संपन्न परिवारों ने अपने बच्चों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर पेपर हासिल किए थे. जानकारी के मुताबिक CBI की आठ सदस्यीय टीम ने शनिवार और रविवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ और लातूर में कई ठिकानों पर छापेमारी की. नांदेड़ के विद्युत नगर इलाके में एक घर समेत तीन से चार परिसरों की तलाशी ली गई. जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि एक परिवार ने अपनी बेटी के लिए परीक्षा से पहले लीक पेपर खरीदे थे.#Neetug2026 #paperleak #cbi #parents #buying #leakedpapers #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




