#sampadakexpress ‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन…’ फिल्म का यह मशहूर गीत बिहार के जमुई जिले में बिल्कुल सच साबित हुआ है. यहां प्यार और बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर एक बुजुर्ग जोड़े ने समाज के तानों की परवाह किए बिना मंदिर में शादी रचा ली. खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव के रहने वाले 65 वर्षीय चपट मांझी और 62 वर्षीय आशा देवी की यह अनोखी शादी इस वक्त पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है. शनिवार को महादेव सिमरिया मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, चपट मांझी और आशा देवी का घर गांव में आमने-सामने है. दोनों पड़ोसी हैं और पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे. बीते करीब एक साल से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे, जिसे लेकर ग्रामीणों और खासकर गांव की महिलाओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं और तानेबाजी शुरू हो गई थी. रोज-रोज के तानों और उंगलियों के उठने से परेशान होकर आखिरकार इस बुजुर्ग जोड़े ने समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को शादी का पवित्र नाम देने का बड़ा फैसला किया.#Bihar #Jamui #oldman #married #fourthtime #neighbour #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img