#sampadakexpress नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) UG 2026 का पेपर लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह के खिलवाड़ के बाद देशभर में बवाल शुरू हो गया है. SOG इसे पेपर लीक नहीं मान रही है, लेकिन मान रही है वायरल गेस पेपर से 120 सवाल हूबहू मेन एग्जाम में आए थे. विरोध के बाद इसकी जांच का जिम्मा CBI को सौंप दिया गया है. वहीं विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं. NEET 2026 की परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है और इसे भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था का नतीजा बताया है. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी, 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया. किसी पिता ने कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार.”#Rahulgandhi #neetug2026 #cancellation #cbiinvestigation #studentimpact #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




