#sampadakexpress पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 3 शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों शूटर्स उत्तर प्रदेश से अरेस्ट हुए हैं. शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 6 मई की रात को मध्यमग्राम में उनके सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. तीनों शूटर्स को गिरफ्तारी के बाद कोलकाता लाया गया. गिरफ्तार लोगों से भवानी भवन में पूरी रात पूछताछ की गई. आरोपियों को आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा. कल एक छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें रात में कोलकाता लाया गया. भवानी भवन में पूरी रात पूछताछ जारी रही. पुलिस जांच में ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन शार्प शूटर्स को किसने हायर किया था? शुभेंदु अधिकारी के सहायक को क्यों निशाना बनाया गया? पुलिस ने चंद्रनाथ की हत्या में आरोपी राज सिंह को गिरफ्तार किया है. ये बलिया का रहने वाला है. बलिया का रहने वाला राज सिंह बक्सर में ही रहता है. वारदात के बाद राज सिंह अयोध्या में छुप कर रह रहा था. कोलकाता पुलिस और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद राज सिंह को गिरफ्तार किया गया.#Chandranathrath #murdercase #3shooters #arrest #UttarPradesh #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




