#sampadakexpress राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति को एन. रंगासामी को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करके प्रसन्नता हुई, यह नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण की तारीख से प्रभावी होगी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिसूचना के बाद उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. सूत्रों ने बताया कि रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को हुए चुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की शानदार जीत के बाद रंगासामी 5वीं बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं.#President #droupadimurmu #appointed #rangasamy #puducherryCM #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





