#sampadakexpress पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के चलाए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आज एक साल पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल अपडेट करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की फोटो लगाई है. साथ ही पीएम ने कहा कि एक साल बाद भी, भारत आतंकवाद को हराने और उसे बढ़ावा देने वाले तंत्र को खत्म करने के अपने संकल्प पर पहले की तरह ही कायम है. पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों और आतंकी ढांचे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट में गुरुवार को कहा कि इस ऑपरेशन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाया. #OperationSindoor #firstanniversary #Narendramodi #reflected #responseagainstterrorism #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate





