#sampadakexpress समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला किया है. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने बीजेपी को झूठा करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है. उन्होंने कहा कि एक झूठ की परत के बाद पार्टी झूठ की दूसरी परत चढ़ा देती है. बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट मीटर में चोरी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में ममता बनर्जी की ही सरकार बनेगी. चुनाव आयोग पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन एक कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी है और हम मानते हैं ये न्यूट्रल हो कर काम करेंगे वो किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे. हम सबका मानना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम करेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में जब रामपुर में चुनाव हुए तो हमने देखा कैसे अधिकारियों को प्लेस किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी में चुनाव आयोग के साथ मिलकर एक ने रिहर्सल की थी और वही बंगाल में उतार दिया.#UttarPradesh #lucknow #akhileshyadav #evm #electioncommission #newsfeed2025 #newstoday2025 #NewsUpdate




